आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन सबसे फिसड्डी टीम रही है। अगर आप इस सीजन पहली बार IPL की कोई खबर सुन रहे हैं तो हैरान मत होईगा क्योंकि जो हम आपको बताने वाले हैं वो अगर किसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा होता, तो हो सकता है उसे लोग किसी मनोचिकित्सक(साइˈकाइअट्रिस्ट्) के पास भेज देते। मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार 8 मुकाबले हार चुकी है। जी हाँ, आपने टीम का नाम भी सही सुना और हारे हुए मैचों की संख्या भी ठीक सुनी।
(3).jpg)
रविवार को खेले गए दिन के एकलौते मैच में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 36 रन से हरा दिया। इस हार के बाद मुंबई का प्लेऑफ में जाने का सपना लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस सीजन मुंबई किसी टीम के सामने नहीं टिक पाई। गुजरात, पंजाब,राजस्थान, हैदराबाद, बैंगलोर सभी टीमों ने उन्हें एक एक करके हराया। लेकिन लखनऊ की टीम से तो मुंबई इस सीजन दूसरी बार हारी। आपको बता दे इस पहले भी 16 अप्रैल को मुंबई और लखनऊ की टक्कर हुई थी और तब भी लखनऊ की टीम ने 18 रन से बाज़ी मारी थी।

रविवार को भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ और IPL में मुंबई के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन था। मगर मुंबई इंडियंस सचिन को जीत का तोहफा नहीं दे पाई। जिससे मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर की बर्थडे पार्टी फीकी सी रह गई। टीम के इस घटिया प्रदर्शन के बाद ऑक्शन में टीम मालिकों की स्ट्रेटेजी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि MI की टीम में हार्दिक और क्रुणाल जैसे खिलाडियों का कोई रिप्लेसमेंट नहीं दिख रहा, जो मुंबई की हार का लगातार कारण बन रहा है।


Download Android App
Download iOS App



