इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में जहां चेन्नई सुपर किंग्स को मिली पहली जीत के बाद अब मुंबई इंडियंस के फैन्स भी अपनी टीम को जीतते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन एक भी मैच नहीं जीता है। अब मुंबई इंडियंस की टीम को बुधवार शाम 7:30 बजे पुणे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

इस बदलाव के साथ उतर सकती है MI
पांच बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के मौजूदा सीजन मध्यक्रम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की सबसे बड़ी कमजोरी के रूप में सामने नजर आई है। हालांकि गेंदबाजी में सूर्यकुमार यादव की वापसी के बाद मुंबई थोड़ी मजबूत हुई है। पर गेंदबाजी में अभी भी उसे जसप्रीत बुमराह का साथ निभाने के लिए एक मैच विनर गेंदबाज की तलाश है। बुमराह अलावा मौजूदा टीम में स्पिनर मुरुगन अश्विन का रोल काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही बेंगलुरु के खिलाफ उतरने वाले जयदेव उनादकट पंजाब के विरुद्ध भी खेलते दिख सकते हैं।
आम्ही ready आहोत #MIvPBKS साठी! 💪#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/2nfNRUW8Kt
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2022
बेंगलुरु के विरुद्ध उनादकट ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस एक बार फिर इस मैच में उन्हीं के साथ उतर सकती है। वहीं गेंदबाजी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए ऑलराउंडर फैबियन एलन को रमनदीप की जगह मौका मिल सकता है।

पंजाब के मध्यक्रम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, वहीं गेंदबाजी में यह टीम मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम से किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पंजाब अपने पुराने फॉर्मुले – 4 गेंदबाज और 2 ऑलराउंडर के साथ उतर सकता है।

दोनों टीम्स की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार:-
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन ऐलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट।
पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (कीपर), लियाम लिविंग्सटन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।


Download Android App
Download iOS App



