मेलबर्न : राफेल नडाल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले फ्रांसेस टिफोउ को मंगलवार को यहां आसानी से शिकस्त देकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में पेत्रा क्वितोवा भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही। नडाल ने टिफोउ को केवल 107 मिनट में 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।
गैरवरीय टिफोउ ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह में पांचवीं वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन और 20वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया था। स्पेनिश दिग्गज नडाल बिना सेट गंवाये सेमीफाइनल तक पहुंचे जहां उनका सामना एक अन्य युवा सनसनी स्टीफेनोस स्टीपास से होगा। यूनान के इस 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने चौथे दौर में पिछले साल के चैंपियन रोजर फेडरर को हराया था।
बीस वर्षीय स्टीपास ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के 22वें वरीय राबर्टो बातिस्ता आगुट 7-5, 4-6, 6-4, 7-6 (2) से पराजित किया। महिला एकल में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने आस्ट्रेलिया की 15वीं वरीय एशलीग बार्टी को 6-1, 6-4 से हराया।
इस गैरवरीय खिलाड़ी ने रूस की अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को तीन सेट तक चले मैच में 2-6, 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।अपने 18वें ग्रैंडस्लैम की कवायद में लगे दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल की निगाह सभी ग्रैंडस्लैम को दो-दो बार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बनने पर भी हैं। ओपन युग में कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है।
आस्ट्रेलियाई ओपन में इससे पहले 2009 में एकमात्र खिताब जीतने वाले नडाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मुझे अपने पूरे करियर में कुछ परेशानियां हुई, इसलिए जिस तरह से आज मैंने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं।


Download Android App
Download iOS App



