भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम की बेहद शर्मनाक हार हुई है। दरअसल अपनी दूसरी पारी में टीम इंडिया केवल 35 रन ही जुटा पाई थी। कप्तान विराट कोहली,चेतेश्वर पुजारा,अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी दूसरी पारी में निराश किए थे। ऐसे में भारत को पहले मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं स्पिनर नाथन ने बताया कि वो और रविचंद्रन अश्विन अलग तरह के गेंदबाज है। ऐसे में उनके बीच किसी भी सूरत में तुलना नहीं की जानी चाहिए।

ऐसे में आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा है कि वह अपनी तुलना रविचंद्रन अश्विन से नहीं करते हैं क्योंकि वह दोनों अलग तरह के गेंदबाज हैं। लॉयन ने कहा कि जब उन्होंने भारत का दौरा किया था तो अश्विन से सीखने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, अश्विन विश्व स्तर के गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें काफी देखा है खासकर तब जब मैंने भारत का दौरा किया था और वहां उनसे सीखने की कोशिश की। लेकिन वह काफी सावधानी से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास कई सारे वैरिएशन हैं। वह जिस तरह से गति बदलते हैं वो शानदार है।

उन्होंने कहा, वह काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। यह पक्का है,हम एक तरह से समान भी हैं और अलग भी। मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि उनके रिकार्ड अपने आप इस बारे में बताते हैं। उनको सलाम। पहले टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने लॉयन की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह दो अलग-अलग गेंदबाज हैं।

बता दें आस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था। दोनों टीमें अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी।


Download Android App
Download iOS App



