सनराइजर्स हैदराबाद से हार से पहले निकोलस पूरन के बल्ले ने बरसाई आग,5 गेंद पर खेली 28 रन की तूफानी पारी

Summary :

इन दिनों आईपीएल के 13वें सीजन का मुकाबला यूएई में जोरों-शोरों से चल रहा है। बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से धूल चटा दी है।

इन दिनों आईपीएल के 13वें सीजन का मुकाबला यूएई में जोरों-शोरों से चल रहा है। बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से धूल चटा दी है। वहीं सनराइजर्स की छह मैचों में यह तीसरी बार जीत है। इसके साथ ही टीम ने छह अंक से तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। लेकिन इसके विपरीत टीम पंजाब पांचवी बार आईपीएल का मुकाबला हार गई है। 
जी हां अभी तक किंग्स इलेवन ने छह मैचों में केवल एक ही मैच जीत पाई है जिससे उन्हें केवल दो ही अंक प्राप्त हुए है। पांच बार हार के बाद अब पंजाब अंतिम पायदान पर पहुंच गई है। अब यह सब कुछ देखकर लगता है टीम को प्ले आफ में जगह बनाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
खैर,पंजाब के हाथ इस मैच से बेशक निराशा लगी हो,लेकिन निकोलस पूरन की तूफानी पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। निकोलस पूरन ने 37 गेंदो में 77 रन जड़े। जिसमें से 7 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 28रन ठोककर सभी को चौका दिया था। अब इस मैच का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वैसे पंजाब के जल्दी ही विकेट की झड़ी लगाकर हैदराबाद मैच को अपने हाथ में कर लिया। 8 ओवर में पंजाब का स्कोर 3 विकेट गंवाकर 63 रन था। लेकिन क्रीज पर निकोलस पूरन टिके हुए थे। ऐसे में कप्तान वॉर्नर ने अब्दुल समद को बॉल दी और पूरन ने उन पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
 इस ओवर में उन्होंने 29 रन जड़े। इस ओवर में निकोलस ने 28 रन जड़े। जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल है। वहीं 9 ओवर में पंजाब का स्कोर 63 से 91 हो चुका था। इसके बाद पूरन ने मैच में शानदार वापसी तो कराई,परंतु ज्यादा बड़े शॉट खेलने के बाद वो मैदान पर टिक नहीं पाए और आउट हो गए। 
सनराइजर्स के 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 16.5 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पूरन ने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के मारे। उनके अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 11 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया।

Desk Team