मेस्सी-रोनाल्डो की तुलना नहीं : सिल्वा

Summary :

सिल्वा ने कहा, आप मेस्सी की तुलना रोनाल्डो से नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, हमारे पाास एक नेतृत्वकर्ता है, वह हमारे साथ है और वह वही करेगा जो उसे करना चाहिए।

क्रातोवो : पुर्तगाल के सेंट्रल मिडफील्डर एड्रियन सिल्वा ने साथी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी के बीच तुलना करने से इनकार किया। स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने विश्व कप के शुरूआती मैच में खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन से 3-3 से ड्रा हुए मैच में हैट्रिक की जबकि अर्जेंटीना के आईसलैंड से 1-1 से ड्रा मैच में मेस्सी पेनल्टी शाट चूक गये।

लिसेस्टर सिटी के सिल्वा ने कहा, ‘‘आप मेस्सी की तुलना रोनाल्डो से नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पाास एक नेतृत्वकर्ता है , वह हमारे साथ है और वह वही करेगा जो उसे करना चाहिए। उसे हमारी जितनी मदद हो, उतनी करनी चाहिए।’’ सिल्वा ने कहा, ‘‘नतीजा सकारात्मक रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस नतीजे की उम्मीद नहीं की थी लेकिन हमने कोशिश की कि हम मैच नहीं गंवाये। हमारे लिये सबसे अहम यही था।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team