जयपुर : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर सर्किट में लगातार 10वीं जीत दर्ज करने के बाद कहा कि अब उनकी नजरें राष्ट्रमंडल और विश्व चैंपियनशिप खिताब पर टिकी हैं। विजेंदर ने कल रात पश्चिम अफ्रीकी मुक्केबाजी यूनियन के मिडिलवेट चैंपियन अर्नेस्ट अमुजू को सर्वसम्मत फैसले से हराकर अपना डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसीफिक मिडिलवेट खिताब बरकरार रखा।
राष्ट्रमंडल सुपर मिडिलवेट खिताब फिलहाल ग्रेट ब्रिटेन के ल्यूक ब्लैकलेज के पास है जो 27 वर्षीय युवा प्रतिभावान मुक्केबाज हैं। ल्यूक ने 30 मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की हैं जिसमें आठ नाकआउट भी शामिल हैं। भारत के लिए ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर को साल का अंत जीत के साथ करने की खुशी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



