विराट कोहली की चर्चा दुनिया भर में चल रही है और इसका अंत तब ही होगा जब वो क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक लगा देंगे या फिर सारे एक्पर्ट अपनी राय दे देंगे. अब खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर बयानबाजी की है. हालांकि उन्होंने विराट के सपोर्ट में ही बोला है.

रिकी पोंटिंग ने विराट को लेकर कहा कि मुझे पता है कि विराट फिलहाल चैलेंजिंग दौर से गुजर रहें है और उनके लिए ये काफी मुश्किल समय भी है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम में अगर विराट कोहली जैसा खिलाड़ी होते और मैं विपक्षी टीम का कप्तान या खिलाड़ी होता तो मैं थोड़ा डरकर खेलता. इसके आगे उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े खिलाड़ी के करियर में एक समय ऐसा आता है जब वो अपने खराब फॉर्म के दौर से गुजरता है, चाहे वो गेंदबाज हो या बल्लेबाज.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर विराट को आगामी टी 20 वर्ल्ड कप में सलेक्ट नहीं किया गया और उनके जगह पर किसी और खिलाड़ी को मौका दिया गया तो फिर उनका टीम में वापस आना बहुत मुश्किल है. पर अगर मैं भारतीय टीम का कप्तान या कोच होता तो मैं विराट को ऊपर आने के लिए पुश करता रहता क्योंकि अगर विराट आत्मविश्वास के साथ जल्द से जल्द खेलना शुरू कर दें तो उनकी वापसी पहले से भी बेहतर होगी. मैं अगर टीम में होता तो मैं उन्हें टीम में जितना हो सके कमफरटेबल रखता.
वो तीन नंबर पर अक्सर बल्लेबाजी करते हैं, इस पर भी उन्होंने कहा कि विराट की बल्लेबाजी क्रम को ऊपर नीचे करना सही नहीं रहेगा. ऐसे में विराट के दिमाग में चिंता बढ़ने लगेगा और वो और भी अधिक परेशान हो जाएंगे. मैं उससे कहूंगा, ‘यह तुम्हारा स्थान है, यह वह जगह है जहां आप बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसे बदला नहीं जाएगा. आप खुद पर विश्वास बनाए रखें और कड़ी मेहनत करते रहें.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट के प्रदर्शन पर सवाल उठने के साथ-साथ उन्हें टीम से निकालने की भी बात हो रही है, ऐसे में पोंटिंग का यह बयान हर नजरिए से मायने रखता हैं.


Download Android App
Download iOS App



