ओएनजीसी पैरा गेम्स का आयोजन

Summary :

NULL

नई दिल्ली: ओएनजीसी पैरा गेम्स का पहला संस्करण त्यागराज स्टेडियम में शुरू किया गया। इसमें देशभर के 16 कार्य केन्द्रों से 120 कर्मचारी, 100 पुरुष और 20 महिला दिव्यांग भाग लेंगे। पहला ओएनजीसी पैरा गेम्स एथलेटिक्स, बैडमिंटन और टेबल टेनिस पर केन्द्रित है। प्रतिभागियों की विभिन्न विकलांगता श्रेणियां वीएच (नेत्रहीन इम्पेरिड), एचएच (टिअरिंग इम्पेरिड) और ओएच (आर्थोपेडिकल विकलांग) से संबंधित है। स्पर्धाओं को 8 उपश्रेणियों लिंग के अनुसार, आयु और विकलांग के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है।

कुल 46 स्पर्धा 3 दिन में आयोजन में होंगी, जिसमें बैडमिंटन में 5 श्रेणियां, टेबल टेनिस में 3 श्रेणियां, व्हीलचेयर में 4 श्रेणियां और 34 एथलेटिक्स जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 2 किमी की पैदल दूरी, लंबी छलांग और डिस्कस थ्रो शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीएमडी-ओएनजीसी श्री रााशि शंकर ने कहा कि ओएनजीसी भारत सरकार के जनादेश के मुताबिक, विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए सामाजिक समावेश और रोजगार में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए विभिन्न उपाए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा ओएनजीसी एक समर्पित कारपोरेट स्पोट्र्स फंक्शन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहा है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करें।

Desk Team