Ashes 2021: पैट कमिंस ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, कप्तानी की डेब्यू पारी में लगा दी विकेट की झड़ी

Summary :

ऐतिहासिक एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। ऐसे में मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाल रहे पैट कमिंस ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इतिहास रच दिया है।

ऐतिहासिक एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। ऐसे में मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाल रहे पैट कमिंस ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इतिहास रच दिया है। कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड टीम को मात्र 147 रनों पर ही समेट दिया। कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में आखिरी तीन विकेट निकालकर कुल 38 रन देकर पांच विकेट लिए। 
ऐसे में कमिंस विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज 39 साल में पहले कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने एशेज सीरीज में पांच विकेट चटकाएं हैं। इस तेज गेंद से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब विलिस ने 1982 में एशेज में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा कमिंस ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐसे  दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में पांच विकेट झटके हैं। कमिंस पहले जॉर्ज गिफिन ने 1894 में 155 रन देकर छह विकेट लिए थे।

इसके अलावा कमिंस ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14वें ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में पांच विकेट अपने नाम किए। उनसे पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने आखिरी बार यह कमाल किया था। 
मालूम हो टिम पेन के इस्तीफा देने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज कमिंस की कप्तानी में पहली श्रृंखला है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनसे काफी उम्मीदें भी थीं, जिसपर वह खरे उतरें। 
बता दें  कमिंस ने 13.1 ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। ऐसे में कमिंस ,स्टार्क और हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को थोड़े से रनों पर ही समेट दिया। हालांकि इसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।  
 

Desk Team