अगले महिने से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सभी टीम ने अपने अपने स्क्वॉड अनाउंस कर दिए हैं. वहीं टीमें अपने खिलाड़ियों के नाम के साथ-साथ नई जर्सी को भी लॉन्च कर रही हैं. जहां पहले ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड अपनी नई जर्सी लॉन्च कर बता दिया है कि वो विश्व कप में इसी ड्रेस को पहनकर मैदान पर उतरेगी तो वहीं अब पाकिस्तान ने भी नई जर्सी लॉन्च कर दी है.

हालांकि पाकिस्तान की जर्सी जैसे ही लॉन्च होकर लोगों के आखों तक पहुंची,वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया. दरअसल पाकिस्तान की जो जर्सी जारी की गई है, उसमें स्ट्रीप है लाइट ग्रीन और डार्क ग्रीन कलर की. वहीं लॉन्च की गई इस जर्सी वाले फोटो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम,तेज गेंदबाज नसीम शाह और शादाब खान के साथ-साथ पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की भी खिलाड़ी नजर आ रही है. वहीं एक और फोटो है, जिसमें बाबर आजम जर्सी के साथ-साथ हेलमेट भी पहले हुए हैं.
पाकिस्तान के इस नए ड्रेस का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मजाक बनाया जा रहा है. लोग इसे जमकर वायरल कर रहे है और अलग-अलग तरह से खिल्ली उड़ा रहे हैं.

एक भारतीय फैंस ने इस पाकिस्तान के नए जर्सी को वाटरमेलन के साथ कम्पेयर किया है. वहीं एक और यूजर्स ने वाटरमेलन का साथ ही तुलना करते हुए टंन्ट भी कसते हुए लिखा है कि हम साइंस को अंडरवैल्यू नहीं कर सकते है. इस वाटरमेलन जैसी जर्सी के पीछे एक थीम है, और वो ये है कि इस ड्रेस को पहनकर आप कभी भी प्यासे और मोटे नहीं हो सकते, वहीं वाटरमेलन के अंदर लाल रंग होता है,जो ये दर्शाता है कि इस जर्सी को पहनकर खिलाड़ी जवान और एनरजेटिक रहेंगे.
तो इस तरह से कई लोगों ने पाकिस्तान के इस जर्सी का मजाक बना रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान ऑफिशियल, या फिर ये कहें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस जर्सी को लेकर कोई फाइनल नहीं बताया है कि पाकिस्तान की ये नई जर्सी होगी. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट ने कल अपने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी कि वो आज यानी कि 19 सेप्टेम्बर 2022 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च करेगा.


Download Android App
Download iOS App



