India-England के 1st ODI से पहले प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस!, क्या विराट कोहली की टीम में होगी वापसी?

Playing 11 Of india Against England

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज एजबेस्टन में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, हालांकि इस मैच से पहले इंडियन टीम के कॉम्बीनेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सिग्नल दिया हैं कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हो सकती है। विराट चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

वहीं, रोहित शर्मा पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए थे और टीम को उनसे एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, शतक लगाने वाले ईशान किशन को विराट की वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि उनकी कोचिंग में भारतीय टीम लगातार दो सीरीज गंवा चुकी है और पिछले सात मुकाबलों से जीत का इंतजार कर रही है।

Playing 11 Of india Against England: रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा पारी की शुरुआत?

Openers For India
Openers For India (Source: Google)

इंडियन टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। पिछली सीरीज में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली की वापसी के बाद उनका नंबर-3 पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पिछली सीरीज में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, जबकि ईशान किशन को चौथे नंबर पर मौका मिला था।

अब विराट की वापसी से ईशान के लिए जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इंग्लैंड की पिच पर गिल का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है।

गेंदबाजी संयोजन पर कप्तान और कोच की नजर

Bowling Lineup For India
Bowling Lineup For India (Source: Google)

कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने गेंदबाजी कॉम्बीनेशन चुनना भी बड़ी चुनौती होगा। टी-20 सीरीज में खेलने वाले कई गेंदबाज वनडे टीम का हिस्सा हैं, जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है और वह भारतीय गेंदबाजी अटैक की लीडरशिप करते दिखाई देंगे। एजबेस्टन की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मदद मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का रोल भी काफी अहम हो सकता है।

वहीं भारत भी तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकता है। ऐसे में बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे टीम को एडिशनल गेंदबाज के ऑप्शन में देखा जा सकता हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों से निपटना होगी बड़ी चुनौती

England Team Bowling Line Up
England Team Bowling Line Up (Source: Google)

इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। खासतौर पर उनके स्पिन गेंदबाजों ने इंडियन बल्लेबाजों को परेशान किया था। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर्स ने सीरीज में 10 विकेट हासिल किए थे, जबकि इंडियन स्पिनर्स सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए थे। वनडे मुकाबले में इंग्लैंड आदिल राशिद और विल जैक्स जैसे दो बेहतरीन स्पिन ऑप्शन के साथ उतर सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जोश टंग जैसे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेंगे। ऑलराउंडर सैम करन भी गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।

रोहित-विराट के अनुभव पर होगी टीम की उम्मीद

Rohit Sharma and Virat Kohli Match
Rohit Sharma and Virat Kohli Match (Source: Google)

इंडियन बल्लेबाजी में इस बार एक्सपीरिएंस और युवा जोश का अच्छा कॉम्बीनेशन देखने को मिलेगा। विराट कोहली मिडिल ओवर्स में पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि रोहित शर्मा से आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारत को सिर्फ आक्रमण करने की ही प्लानिंग नहीं अपनानी होगी, बल्कि उनकी अच्छी गेंदों का सम्मान करते हुए बड़ी पार्टनरशिप भी बनानी होंगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज इन सिचुएशन्स को अच्छी तरह समझते हैं।

पहले वनडे में भारत की नजर जीत के साथ-साथ सही टीम कॉम्बीनेशन तलाशने पर भी होगी, क्योंकि यह सीरीज अपकमिंग बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है।

Read More: R.V.S. मणि के दावों ने बढ़ाई हलचल, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से लेकर ISI और बॉब वूल्मर केस पर लगाए बड़े आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।