आॅल इंग्लैंड ओपन सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु

Summary :

NULL

बर्मिंघम : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का ऑल इंग्लैड ओपन के फाइनल में खेलने का सपना अधूरा रह गया। सेमीफाइनल में वह विश्व की नंबर 2 खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची से 19-21, 21-19, 21-18 से हार गईं। सेमीफाइनल मुकाबला 78 मिनट तक चला। यामागुची अब फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से होगा। ताई जू यिंग ने चीन की चेन यूफेई को 21-15, 20-22, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सिंधू ने एक बार पहले सैट में 6-0 से बढ़त ले ली थी। लेकिन बाद में वह जापानी यामागुची की थाह का पार न लगा सकी। यदि सिंधू अपना यह सेमीफाइनल मुकाबला जीततीं तो वह इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय महिला होतीं। उनसे पहले 2015 में साइना नेहवाल ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल में वह स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं थीं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team