मुंबई इंडियन की धमाकेदार जीत, केकेआर के आंद्रे रसेल-नीतीश राणा की मेहनत राहुल चाहर के आगे फीकी पड़ी

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पांचवा मुकाबला मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पांचवा मुकाबला मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला गया। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 10 रनों से करारी शिकस्त दे दी। वहीं मैच में मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं राहुल चाहर ने केकेआर के टॉप बल्लेबाजों की विकेट चटकाकर मुंबई इंडियंस को मैच में शानदार वापसी करवाई। 
यही नहीं मंगलवार को हुए आर्ईपीएल के पांचवे मुकाबले में एक समय ऐसा भी था जब केकेआर काफी ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आई,लेकिन उसे आखिरी अंतिम 5 ओवर में 31 रनों की जरूरत थी। केकेआर के हाथ में 6 विकेट होने के बावजूद कोलकाता के हाथों से यह मैच निकल गया। 
मंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सीमित 20 ओवर में 152 रन का स्कोर बनाया। वहीं केकेआर को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में कोलकाता के 142 रन ठोक पाई और यह मैच मुंबई इंडियंस ने अपनी तरफ  खीच लिया। 

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 56 शानदार पारी खेली,जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। वहीं कोलकाता की ओर से पहले गेंदबाजी करने के लिए क्रीज पर आए आंद्रे रसेल ने सबका ध्यान अपनी और अकर्षित करते हुए पांच विकेट झटकाएं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी नीतीश राणा ने सबको प्रभावित किया। लेकिन वह शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 
रोहित के लिए  राहुल चाहर ने कही दिल छू लेने वाली बात….
राहुल चाहर ने मैच के बाद कहा, हमारे ऊपर दबाव था क्योंकि उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी और स्पिनर को इस मैच में वापसी करानी थी। मुझे त्रिपाठी का विकेट लेकर अच्छा लगा, मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा हो गया है क्योंकि अब मैं आईपीएल 2-3 साल से खेल रहा हूं। मैं शुभमन गिल को अच्छे से जानता हूं, मुझे पता है कि वह लगातार मेरी गेंद पर बड़े शॉट नहीं खेल सकता है। मैं 90 किमी/घंटे की रफ्तार से स्पिन गेंद फेंक सकता हूं, यह मेरी ताकत है।
आगे चाहर बोले-मुझे ऐसा लगा था कि नीतीश ऐसा शॉट खेलेंगे, इसलिए मैंने आउटसाइड ऑफ फ्लिपर डाली। मेरा आत्मविश्वास कई बार डाउन हो जाता है, लेकिन रोहित शर्मा मुझमें कॉन्फिडेंस दिखाते हैं, जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ जाता है। मुंबई इंडियंस अगर आपका सीजन अच्छा नहीं जाए, तब भी आपका ध्यान रखती है और इसलिए यह इतनी खास फ्रेंचाइजी टीम है।
जानकारी के लिए बता दें,आईपीएल सीजन-14 का 6वां मुकाबल सनसनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल बेंगलुरु के बीच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

Desk Team