एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले राहुल तेवतिया ने मंगेतर रिधि संग की सगाई,देखें खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

आईपीएल 2020 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हरदम सुर्खियों में छाए रहने वाले हरियाणा के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने अपनी लाइफ की अब नई पारी की शुरूआत की है।

आईपीएल 2020 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हरदम सुर्खियों में छाए रहने वाले हरियाणा के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने अपनी लाइफ की अब नई पारी की शुरूआत की है। जी हां राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले तेवतिया ने तीन फरवरी को अपनी मंगेतर से सगाई कर ली है। 
इस दौरान 27 साल के खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सगाई की कुछ फोटोज शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। राहुल तेवतिया ने अपने गृहनगर में अपनी मंगेतर रिधि को सगाई की अंगूठी पहनाई है। इस बीच राहुल के साथ क्रिकेटर जयंत यादव और नितीश राणा भी इस समारोह का हिस्सा बने। 

बताते चले तेवतिया पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 13 वें सीजन में खूब सुर्खियों में छाए रहे थे। उन्होंने राजस्थान को अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई मैच भी जिताए थे। ऐसे में राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच खेलकर ही सबका ध्यान अपनी ओर अकर्षित कर लिया था। 
वहीं उन्होंने भले ही शुरूआत में बहुत धीमी बल्लेबाजी करी हो,लेकिन इसके बाद उन्होंने काफी जबरदस्त खेल दिखाया और एक ओवर में पांच छक्के जड़कर 31 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी भी खेली और अपनी टीम को हारे हुए मैच में भी जीत दिलाई थी। 
इसके अलावा राहुल तेवतिया ने हाल ही में खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ  में हरियाणा की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वहीं उन्हें आईपीएल 2021 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिटेन किया है। वहीं  राहुल तेवतिया ने  आईपीएल के 13वें सीजन में 255 रन बनाए और 10 विकेट भी लिए।  

Desk Team