रामकुमार फ्रेंच ओपन क्वालीफायर से हुए बाहर, मुख्य ड्रा में खेलने का उनका सपना टूटा

Summary :

भारत के रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का सपना टूट गया। वह फ्रेंच ओपन क्वालीफायर में फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी टी लामासाइन से हारकर बाहर हो गए।

भारत के रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का सपना टूट गया। वह फ्रेंच ओपन क्वालीफायर में फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी टी लामासाइन से हारकर बाहर हो गए। भारत के डेविस कप खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 198वें स्थान पर काबिज रामनाथन को लामासाइन ने 7 . 5, 6 . 2 से हराया। वह विश्व रैंकिंग में 268वें स्थान पर है।
रामनाथन ने आठ में से सात ब्रेक प्वाइंट गंवाये। पहले दौर के मुकाबले में दो बार उनकी सर्विस टूटी। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब भारत की चुनौती सिर्फ प्रजनेश गुणेश्वरन के रूप में बची है। रामनाथन 2015 से ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा में प्रवेश की कोशिश में लगे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो सके ।
बता दें कि महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता रैना का सामना सर्बिया की जोवाना जोविच से होगा।

Ujjwal Jain