Vaibhav Sooryavanshi को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- “वो पैंट उतारकर”

Ravi Shastri On Vaibhav Sooryavanshi Debut

इंडियन टीम के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री का मानना है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू मिल जाना चाहिए था। शास्त्री इस समय भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं और पहले मुकाबले के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी।

वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड दौरे पर लिया इंटरनेशनल एक्सपीरिएंस

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ अपना पहला इंटरनेशनल एक्सपीरिएंस हासिल किया था, लेकिन उम्मीदों के बावजूद उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। उस सीरीज में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया, जबकि वैभव बेंच पर ही बैठे रहे। भारत को उस दौरे पर आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच में भी वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, जिससे उनके सेलेक्शन को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

Ravi Shastri Controversial Statement: रवि शास्त्री ने क्या कहा?

Ravi Shastri On Vaibhav Sooryavanshi Debut
Ravi Shastri On Vaibhav Sooryavanshi Debut (Source: Google)

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि वैभव को आयरलैंड में ही मौका दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वहां छोटे मैदान थे और वो खिलाड़ी खुलकर अपना खेल दिखा सकता था। शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वैभव ने आईपीएल में कई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और उसे जल्दी से जल्दी मैदान पर उतारना चाहिए, वो पैंट निकाल के हाथ में देता उधर। उन्होंने आगे कहा कि इस उम्र में खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव नहीं होता, इसलिए उसे खुलकर खेलने का मौका मिलना चाहिए। शास्त्री के मुताबिक अगर वह 2-3 ओवर भी अच्छी बल्लेबाजी कर देता है तो टीम को उसके लिए जगह बनानी पड़ेगी।

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: लगातार चर्चा में वैभव का डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi Debut Match
Vaibhav Sooryavanshi Debut Match (Source: Google)

हालांकि, अभी तक वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला है। वहीं, संजू सैमसन पहले मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद टीम कॉम्बीनेशन को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मैचों में सेलेक्टर्स वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू (Vaibhav suryavanshi Debut) का मौका दे सकते हैं, क्योंकि उनके नाम को लेकर लगातार चर्चा तेज होती जा रही है।

Read More: England Series से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवालों पर श्रेयस अय्यर का बयान, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।