साउथैम्पटन से कोच रवि शास्त्री का वीडियो हुआ वायरल, डॉगी ‘विंस्टन’ संग टेनिस प्रैक्टिस करते आए नजर

Summary :

टीम इंडिया महज तीन दिन बाद टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला खलेने के लिए 18 जून को न्यूजीलैंड के विरुद्ध साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेलती नजर आएगी।

टीम इंडिया महज तीन दिन बाद टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला खलेने के लिए 18 जून को न्यूजीलैंड के विरुद्ध साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेलती नजर आएगी। वहीं फाइनल से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की है। हाल ही में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
इसके अलावा एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को रवि शास्त्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में शास्त्री एक डॉगी को टेनिस प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं।
 
आपको बता दें, जिस डॉ़गी के साथ शास्त्री टेनिस खेल रहे हैं वो डॉगी किसी और का नहीं बल्कि साउथैम्पटन के पिच क्यूरेटर सिमोन ली का है। इस डॉगी का नाम ‘विंस्टन’ है। अब रवि शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वहीं लोगों को ये वीडियो खूब लुभा रहा है। जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। 

गौरतलब है,इन दिनों टीम इंडिया के खिलाड़ी 18 जून से साउथेम्प्टन में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए कमर कस रही है। तो दूसरी तरफ कीवी की टीम के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। हाल ही में टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त देकर 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया।
 
वैसे भारतीय टीम के लिए यह ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला बहुत अहम होने वाला है। ऐसे मेंन्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट से बाहर रहने वाले विलियमसन कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक फाइनल मैच में वापसी करेंगे। 
मालूम हो टीम इंडिया के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम टेस्ट मैच किसी न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद टीम को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। 

Desk Team