बीते दिनों रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवा सोलंकी के साथ गुजरात के जामनगर में रोड रेज की शर्मनाक घटना हुई। ये खबर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स पर खूब वायरल हुई। इस घटना में मामूली सी बात पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने जडेजा की पत्नी के साथ हाथापाई की और यहाँ तक की थप्पड़ भी जड़ दिए।
घटना के मुताबिक , रविंद्र जडेजा की पत्नी की कार पुलिस कांस्टेबल की बाइक से टकरा गयी थी और इसी बात पर हुई कहासुनी में मामला बिगड़ गया और पुलिस वाले ने ये शर्मनाक काम किया। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल ने वर्दी के घमंड में चूर होकर न सिर्फ बदतमीजी की और इतने में भी मन न भरने पर रिवा के बाल खींच लिए और रिवा के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद गाडी के विंडशील्ड पर भी रिवा का चेहरा दे मारा। इस घटना से रविंद्र जडेजा की पत्नी सदमे में आ गयी और उन्हे आनन् फानन में जामनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहाँ पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए जामनगर के अधीक्षक ने उनका बयान दर्ज किया।
जाम नगर के एसपी प्रदीप सेजल ने इस घटना के बाद जानकारी दी की आरोपी कॉन्स्टेबल को तुरंत निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच की जा रही है। जिस दिन ये घटना घटी रवींद्र जडेजा मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच की तैयारी में बिजी थे।
घटना के बारे में जानकारी मिलते ही उन्होंने जामनगर के एसपी को बात की और उन्हें इस बात से अवगत कराया। लेकिन आपको ये जानकार बेहद हैरानी होगी की पत्नी से मारपीट होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के आल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने पुलिस अधिकारी पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही का कोई दबाव नहीं डाला।
एसपी जामनगर प्रदीप सेजुल ने बताया की स्टार सेलिब्रिटी होने के बावजूद जडेजा कॉन्स्टेबल को निलंबित करने का कोई दबाव नहीं डाला। और उन्होंने बड़े ही शांत तरीके से बर्ताव बनाये रखा। पुलिस अधीक्षक का कहना है की रवींद्र जडेजा का बर्ताव सराहनीय है पर किसी के साथ भी इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वो महिला हो या पुरुष।
आपको बता दें की आरोपी कांस्टेबल को इस घटना के बाद कोई शर्मिंदगी या पछतावा नहीं था। आरोपी के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा यह मायने नहीं रखता। अब तक उससे कोई बचाव नहीं हुआ है … घटना के बाद वह उत्तेजित हो गया था।