भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत का समया कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। क्रिकेट फैन्स के तो वह पहले ही खराब फॉर्म
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत का समया कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। क्रिकेट फैन्स के तो वह पहले ही खराब फॉर्म के चलते नजरों में आए हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
ऋषभ पंत इस तस्वीर में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ नजर आ रहे हैं जिसके बाद तो फैन्स ने उनकी कड़ी आलोचना कर दी। बीते रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मैच खेला गया जिसमें पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।
इस मैच में वह सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। एक बार फिर से पंत ऐसे समय पर गलत शॉर्ट खेलकर आउट हो गए जब टीम को उनकी ज्यादा आवश्यकता थी। भारत का स्कोर 90 रन पर 4 विकेट हो गया था जब पंत आउट हुए।
तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। मैच से पहले भारतीय टीम का एक फोटो सेशन हुआ था। इस फोटो सेशन में ऋषभ पंत ने ऐसे बचकानी हरकत कर दी जिसके बाद वह फैन्स के निशाने पर दुबारा से आ गए। भारतीय टीम की ग्रुप फोटो हुई उसके बाद अचानक से ऋषभ पंत को एक शरारत सूझ गई और वह जाकर शिखर धवन की गोद में बैठ गए।
पंत की यह शरारत कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर पंत की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह शिखर धवन की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद क्या था लोगों ने पंत को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया।
ऋषभ पंत को संजीव कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, कब तक गोदी में ऋषभ पंत को बैठाओगे, ये कभी भी धोनी के आसपास नहीं आ सकता है और विकेटीकपिंग को इसका माशाल्लाह है। वहीं यूजर ने कहा कि संजू सैमसन, ईशान किशन को बीसीसीआई टीम में मौका दे।
ऋषभ पंत को कब तक गोदी में बैठावगे, ये कभी भी धोनी के आस पास नही आ सकता है और wicket keeping को इसका माशाल्लाह है?, संजू सेमसन, ईशान किशन को मौका दे के देखो bcci अब,
रवि नाम के दूसरे यूजर ने कहा, भाई अच्छा खेलता है, सब को पता है, लेकिन जल्दबाजी क्यों??? 130 करोड़ की जनता है भारत में, एक से एक लोग इंतजार कर रहे हैं, मौके का।
चंद्रशेखर सरमा ने कमेंट में लिखा, बेवकूफ टीम प्रबंधन क्यों अब तक मूर्ख पंत को मौका दे रहा है। क्या वे सब भ्रष्ट हैं? यह अच्छी तरह समझ लें कि मूर्ख पंत में कुछ भी काबिलियत नहीं है। इसकी ज्यादा बड़ा आंक लिया गया है। बढ़िया स्कोर करने के लिए इसकाे अब तक 30 मौके मिल चुके हैं। बीसीसीआई एक कमजोर तंत्र है। वह हमेशा सोता रहता है।
Why stupid team management still give opportunities to Idiot Pant ?? Are they corrupted?? Take it for granted that pant idiot doesn’t have substance in him..just overrated . As of now he has 30 opportunities despite not scoring big?BCCI another impotent system and sleep always
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई जो कि 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज का पहला मैच जहां बारिश की वजह से रद्द हो गया तो वहीं दूसरा मैच भारत ने 7 विकेट से जीता।
रविवार को खेले गए तीसरे मैच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट हो गए। एक बार फिर से पंत के खराब प्रदर्शन की लोगों ने कड़ी निंदा की है।