ऋषभ पंत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीर शेयर करके फैंस से की यह खास अपील

Summary :

कोरोना वायरस को मात देने के लिए अब एक मात्र सहारा ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होना है ,जिससे कोरोना के खौफ से निपटा जा सकता है।

कोरोना वायरस को मात देने के लिए अब एक मात्र सहारा ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होना है ,जिससे कोरोना के खौफ से निपटा जा सकता है। वहीं, बीते दिनों कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन,अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने अलग-अलग केंद्रों पर टीके का पहला डोज ले लिया। इसके बाद अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हो गया है, जी हां दरअसल कोरोना से बचाव के लिए ऋषभ पंत ने भी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। 
पंत ने शेयर की तस्वीर 

ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस की पहली डोज गुरुवार को ली और पंत ने ट्विटर पर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए एक फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। भारत के इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने  फोटो के साथ में लिखा, ‘मैंने अपना पहला डोज आज लगवा लिया है।अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिए। जितनी जल्दी हम टीका लगवाएंगे, वायरस को हरा सकेंगे।

इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया फिर आईपीएल में जमकर बोला पंत का बल्ला 
पिछले महीने आईपीएल 2021 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हुए नजर थे। पंत की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा था। टीम ने अपने 8 मुकाबलों में से छह मुकाबले अपने नाम किये थे। जबकि ऋषभ पंत ने 8 मुकाबलों में 35 से अधिक के औसत और 31.48 के स्ट्राइक रेट से 213 रन जोड़े। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से फिलहाल के लिए टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है,इस दौरान खास बात आईपीएल रद्द होने के समय दिल्ली प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी पंत का बल्ला जमकर बोला था। इसके अलावा उन्होंने गाबा के मैदान पर उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
दरअसल बीसीसीआई को उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को भारत से रवाना होने से पहले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग जाएगा। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग के दोरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए  इंग्लैंड जाने से पहले टीका लगवाना मुश्किल होगा। 
बीसीसीआई का कहना है ‘कोविड-19 से उबरने के बाद आप एक समय अवधि के बाद ही टीकाकरण करवा सकते हैं। अगर प्रसिद्ध कृष्णा 18 या 20 मई को नेगेटिव आते हैं तो भी उनको पहले टीके के लिए चार सप्ताह का इंतजार करना होगा। इस बीच बोर्ड ने यह भी कहा अगर सभी खिलाड़ी भारत में कोविशील्ड टीका लगवाते हैं तो इंग्लैंड में इसके दूसरे डोज को लेने में आसानी होगी, क्योंकि यह ऑक्सफोर्ड का टीका है।

Desk Team