एडीलेड : आस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि भारत के रोहित शर्मा में टेस्ट मैचों में नाबाद 400 रन के वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकार्ड को तोड़ने की क्षमता है। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे टेस्ट में नाबाद 335 रन की पारी खेलते हुए अपना पहला तिहरा शतक जड़ा।
वह जब लारा के रिकार्ड से सिर्फ 65 रन दूर थे तब कप्तान टिम पेन ने तीन विकेट पर 589 रन के स्कोर पर पारी घोषित करने का फैसला किया। वार्नर इस रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए लेकिन उनका मानना है कि 400 रन के आंकड़े को पार करना संभव है और उन्होंने कहा कि रोहित निकट भविष्य में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
लारा के नाबाद 400 रन टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है जो उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वार्नर ने ‘फाक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत खिलाड़ी पर निर्भर करता है। हमारे यहां बाउंड्री काफी लंबी है, कभी कभी चीजें काफी मुश्किल हो जाती हैं। जब थकान हावी होती है तो कड़े प्रयास करना और बड़े शाट खेलना मुश्किल हो जाता है।’


Download Android App
Download iOS App



