क्या लॉर्ड्स में होगा Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच?, सामने आईं 3 बड़ी वजहें

Summary :

इंडियन क्रिकेट टीम के बेस्ट ओपनर रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अब अपने अंतिम दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। खबरें हैं कि सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में उन्हें शामिल नहीं करने का फैसला किया है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे है कि भारतीय टीम के इतने एक्सपीरिएंस्ड और सफल खिलाड़ी को आने वाले समय की प्लानिंग से बाहर रखने की वजह आखिर क्या…

इंडियन क्रिकेट टीम के बेस्ट ओपनर रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अब अपने अंतिम दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। खबरें हैं कि सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में उन्हें शामिल नहीं करने का फैसला किया है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे है कि भारतीय टीम के इतने एक्सपीरिएंस्ड और सफल खिलाड़ी को आने वाले समय की प्लानिंग से बाहर रखने की वजह आखिर क्या है? इसके पीछे तीन मुख्य वजहें बताई जा रहे हैं।

Rohit Sharma Last Match: 1. फिटनेस पर लगातार उठ रहे सवाल

Rohit Sharma's Last Match
Rohit Sharma’s Last Match (Source: Google)

रोहित शर्मा की फिटनेस पिछले कुछ समय से टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी फिटनेस सुधारने के लिए काफी मेहनत की है और वजन भी कम किया है, लेकिन चोटों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें पांच मैचों से बाहर रहना पड़ा। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी उनकी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा होती रही। ऐसे में सेलेक्टर्स उनकी लंबे समय तक एवेलेबलिटी को लेकर पूरी तरह अश्योर नहीं हैं।

2. बल्लेबाजी में पहले जैसी धार नहीं

Rohit Sharma Batting Performance
Rohit Sharma Batting Performance (Source: Google)

फिटनेस के साथ-साथ रोहित का हालिया परफॉर्मेंस भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। साल 2026 में वनडे क्रिकेट में उनका बल्ला ज्यादा एफेक्टिव साबित नहीं हो पाया था। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इस साल उन्होंने आठ वनडे पारियों में 241 रन बनाए हैं, जबकि उनका एवरेज 30.12 रहा है। इतना ही नहीं, कप्तानी छोड़ने के बाद उनके स्ट्राइक रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले वह पावरप्ले में 120 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा 90 से नीचे आ गया है।

3. युवा खिलाड़ियों ने बढ़ाया कॉम्पटीशन

Rohit Sharma's poor form
Rohit Sharma’s poor form (Source: Google)

भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन भी रोहित शर्मा के लिए चुनौती बन गया है। ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल ने अपनी एबिलीटी का दमदार परिचय दिया है। उन्होंने सिर्फ छह वनडे मैचों में दो शतक जड़ते हुए 70 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। दूसरी ओर, ईशान किशन ने भी वनडे टीम में वापसी कर के अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। उनके नाम 45 से ज्यादा की औसत से 1092 रन दर्ज हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज होने का एडिशनल फायदा भी उन्हें सेलेक्शन की दौड़ में आगे रखता है।

इन सभी पहलुओं को देखते हुए माना जा रहा है कि टीम इंडिया का फोकस अब आने वाले समय की तैयारी पर है। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने पर जोर दिखा रहा है, जबकि रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं।

Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।