इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, 259 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंडियन टीम ने 28 गेंदें बचे रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही एजबेस्टन में मेन्स के वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का 2014 से चला आ रहा अनडिफिटेड कैंपेन भी खत्म हो गया।
हालांकि इंडिया की इस शानदार जीत के दौरान कप्तान रोहित शर्मा का एक शॉट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के बीच खेला गया एक क्लासिक पुल शॉट देखकर फैंस के साथ-साथ कमेंटेटर भी हैरान रह गए।
Rohit Sharma Natraj Shot: रोहित का ‘नटराज शॉट’ बना आकर्षण का केंद्र

इंडियन टीम की इनिंग के दौरान पारी के छठे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा को शॉर्ट गेंद से चौंकाने की कोशिश की। लेकिन रोहित ने गेंद की लंबाई को जल्दी भांपते हुए अपने पसंदीदा पुल शॉट से उसे स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। लेकिन इस शॉट की खास बात सिर्फ उसकी टाइमिंग नहीं थी, बल्कि शॉट खेलने के बाद रोहित का एक पैर पर संतुलन बनाए रखना भी था। कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने इसे रोहित का मशहूर ‘नटराज शॉट’ बताया। यह नाम भगवान नटराज की पॉपुलर मूर्ति से इन्सपायर है और रोहित के इस अंदाज वाले पुल शॉट को क्रिकेट लवर्स लंबे समय से इसी नाम से जानते हैं।
इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, फिर भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 61 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद इंडियन गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेजबान टीम को लगातार झटके दिए। ऐसे में देखते ही देखते इंग्लैंड का स्कोर 80 रन पर पांच विकेट हो गया। इस मुश्किल समय में जो रूट ने नाबाद 76 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली, जबकि लियाम डॉसन ने 68 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 111 रन की पार्टनरशिप हुई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 258 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।
अक्षर पटेल ने गेंद से मचाया कहर

वहीं इंडियन गेंदबाजी की लीडरशिप अक्षर पटेल ने की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। अक्षर ने अपने स्पेल में 62 रन देकर चार विकेट झटके और भारत की जीत के लिए मजबूत नींव रख दी। इसके बाद इंडियन बल्लेबाजों ने पेशेंस के साथ परफॉर्म करते हुए टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बनाने के अलावा एजबेस्टन में इंग्लैंड के 12 साल पुराने अनडिफिटेड रिकॉर्ड को भी खत्म कर दिया।
Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका


Download Android App
Download iOS App




