सचिन तेंदुलकर ने ये रोचक वीडियो किया शेयर, फैंस से पूछा- बल्लेबाज ‘आउट या नॉटआउट’

Summary :

क्रिकेट खेल को अनिश्चितताओं का खेल भी कहते हैं। अटकलों की कोई जगह खेल के मैदान पर नहीं होती है। मैच को पलटने में एक पल ही बस चाहिए होता है

क्रिकेट खेल को अनिश्चितताओं का खेल भी कहते हैं। अटकलों की कोई जगह खेल के मैदान पर नहीं होती है। मैच को पलटने में एक पल ही बस चाहिए होता है जिसके बाद मैच ही रोमांचक हो जाता है। क्रिकेट के मैदान पर यह सब कई बार देखने को मिला है। क्रिकेट मैदान पर लिया एक फैसला पूरा मैच बदल कर रख देता है। क्रिकेट मैदान पर अक्सर आपने ऐसे वाकया हो जाते हैं जिसे देखकर सब चौंका जाते हैं। 
कई बार ऐसे वाकया हो जाते हैं जब समझ नहीं आता बल्लेबाज आउट है या फिर नॉटआउट है। क्रिकेट के मैदान पर कई बार बल्लेबाज के आउट और नॉटआउट देने पर अंपायर भी परेशानी में आ जाता है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का जवाब सचिन ने फैंस के लिए छोड़ दिया है। उन्हेें कहा है कि बताऊ आउट है या नहीं। 
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को छकाते हुए गेंद स्टंप्स को लगते हुए विकेटकीपर के पास चली गई। लेकिन आपको बता दें कि यह गेंद स्टंप्स की गिल्लियों को गिरा नहीं पाई। जैसे ही गेंद गिल्ली पर लगी वह उछली जिसके बाद वह वहीं पर बैठ गई। 
सचिन ने इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, एक दोस्‍त ने मेरे मुझे यह वीडियो भेजा। यह बहुत ही असाधारण है। आप देखिए और बताइए की अगर अंपायर होते तो क्या फैसला देते। 

फैंस ने इस वीडियो पर अपने रिएक्‍शन दिए। क्रिकेट के नियम के तहत जब स्टंप की बेल्स नीचे गिर जाती हैं तभी बल्‍लेबाज को आउट माना जाता है। जबकि इस वीडियो पर कई फैन्स ने कहा क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो जाता है। वहीं इसे सचिन ने असाधारण बता दिया।
आईपीएल और विश्वकप के दौरान गेंद स्टंप पर टकराई जरूर लेकिन बेल्स नहीं गिरी जिसकी वजह से बल्लेबाज आउट ही नहीं हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Desk Team