साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधू दूसरे दौर में

Summary :

साइना नेहवाल ने सुरैया ए को 21-7, 21-9 से मात दी। अब उसका सामना इंडोनेशिया की फित्रियानी और श्रीलंका की टी प्रमोदिका हेंडाहेवा के बीच मैच की विजेता से होगा।

जकार्ता : विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने एशियाई खेलों के बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के पहले दौर में वियतनाम की वू थि जांग से मिली कड़ी चुनौती से उबरते हुए जीत दर्ज की जबकि राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल एकतरफा मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गई। सिंधू को पहले दौर में अप्रत्याशित रूप से काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसने 58 मिनट तक चला मुकाबला 21- 10, 12-21, 23-21 से जीता।

अब उसका सामना स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मरीस्का टी से होगा। वहीं साइना ने ईरान की सुरैया ए को सिर्फ 26 मिनट में 21-7, 21-9 से मात दी। अब उसका सामना इंडोनेशिया की फित्रियानी और श्रीलंका की टी प्रमोदिका हेंडाहेवा के बीच मैच की विजेता से होगा। सिंधू के मैच में पहले दो गेम के बाद निर्णायक गेम में काफी करीबी मुकाबला था। सिंधू ने एक समय 2-0 की बढत बनाई लेकिन उसकी सहज गलतियों के चलते जांग ने 3-3 स्कोर कर दिया। सिंधू लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी।

एशियाड 2018 : भारत को मिला 5वां गोल्ड, आज नौकायन में अब तक 3 मेडल

उसकी गलतियों का विरोधी को फायदा मिला। इस बीच मनु अत्री और सुमीत रेड्डी ने पुरूष युगल में पहले मैच में टी ए मोहम्मद और एम ए रशीद को 21-10, 21-8 से हराया। महिला युगल में आरती सारा सुनील और रितुपर्णा पांडा को पहले दौर में चयनित सी और फाताइमास एम ने 21-11, 21-6 से हराया।

Desk Team