पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल, एचएस प्रणय और बी साई प्रणीत ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी शुरूआत करते हुये बुधवार को दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि परुपल्ली कश्यप पहले दौर में बाहर हो गए। सायना ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क को 50 मिनट में 2।-14, 1।-21, 2।-10 से हराया। प्रणय ने कोरिया के ली ह्यून इल को 43 मिनट में 2।-15 2।-17 से हराया। ली ह्यून गत रविवार को डेनमार्क ओपन के फाइनल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत से हारे थे और यहां फ्रेंच ओपन में पहले ही राउंड में उनकी छुट्टी हो गयी।
प्रणय का दूसरे राउंड में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिंगुस से मुकाबला होगा। साई प्रणीत ने एक घंटे पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में थाईलैंड के फेतप्रदब खोशित को पराजित किया। प्रणीत को यह मुकाबला जीतने के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
इस बीच विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो पहले ही राउंड में हैंस क्रिस्टियन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। कश्यप को एक घंटे 14 मिनट तक चले संघर्ष में इंडोनेशिया के एंथनी गिंटिंग से हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने इंग्लैंड की जोड़ी जैनी मूर और विक्टोरिया विलियम्स को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली।


Download Android App
Download iOS App



