लखनऊ: साइना नेहवाल ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए आज यहां बाबू बनारसी दास उप्र बैडमिंटन स्टेडियम में दर्शकों के अपार समर्थन के बीच मुंबई रॉकेट्स की वीवेन च्यांग को कड़े मुकाबले में हराकर अपनी टीम अवध वॉरियर्स की उम्मीदों को बरकरार रखा।अवध की टीम अपने पहले दोनों मैच हार गयी थी। इसे बाद साइना ने च्यांग तीन गेम तक चले मुकाबले में 8-15, 15-10, 15-13 से हराया। अगर साइना यह मैच हार जाती तो अवध की हार तय हो जाती।
साइना की इस जीत के बाद अवध को अपने बाकी बचे दो मैच जीतने होंगे तभी वह मुंबई को मात दे पाएगी। उम्मीदों के साथ कोर्ट पर उतरीं साइना ने शुरुआत में निराश किया। पहले गेम में च्यांग ने शानदार शुरुआत की और 7-3 की बढ़त ले ली। अपनी इस बढ़त को उन्होंने 9-5 कर दिया और फिर 13-8 तक पहुंचा दिया। साइना के लिए यहां से वापसी मुश्किल हो गई थी वहीं च्यांग को गेम जीतने के लिए दो अंक चाहिए थे जो उन्होंने हासिल करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी च्यांग ने मजबूत शुरुआत की और 5-1 की बढ़त ले ली।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



