धोनी को पुराने अंदाज में फिनिशिंग शॉट खेलते देख इमोशनल हुई वाइफ साक्षी, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आए।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। ऐसे में धोनी को काफी लंबे वक्त बाद उन्हीं के खास अंदाज में  बल्‍लेबाजी करता देख साक्षी धोनी भावुक हो गई। यही नहीं इस दौरान साक्षी अपने आप को संभाल नहीं पाए और दर्शकदीर्घा में रोती नजर आई।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकार इस सीजन के फाइनल में एंट्री कर ली है। दरअसल, धोनी ने आखिरी के ओवर में  चौके-छक्के लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज की। इस बीच माही ने 6 गेंदों में नाबाद 18* रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस जीत के साथ चेन्नई आईपीएल के फाइनल में 9वीं बार पहुंची। जबकि तीन बार धोनी की टीम आईपीएल खिताब पर कब्‍जा कर चुकी है।  
ऐसा रहा मैच का मिजाज…
 दरअसल दिल्ली और चेन्नई के बीच रविवार को आईपीएल 2021 में दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आखिरी दो ओवर में चेन्‍नई को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। इस दौरान रुतुराज गायकवा़ और मोइन अली स्ट्राइक पर थे और  19वें ओवर की पहली गेंद पर रुतुराज आउट हो गए। जिसके बाद मैदान पर धोनी की एंट्री हुई और फिर क्या था उन्होंने दिखाया अपना पुराने वाला जलवा और इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर धोनी ने शानदार छक्‍का जड़ अपने इरादे साफ कर दिए। 

वैसे माही की इस ताबड़तोड़ पारी के बाद काफी हर तरफ बेहद शानदार नजारा देखने को मिला। इस दौरान मैदान पर जब धोनी अंतिम ओवर में चौके-छक्के जड़ रहे थे, तब स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठी।  साक्षी इस दौरान भावुक भी हुईं और अपनी बेटी जीवा धोनी को गले लगा लिया। 
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं धोनी के ऐसा पुराना अंदाज देख हर कोई भावुक हो गया और सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट की गपशप में फिर एमएस धोनी-द फिनिशर की चर्चा होने लगी। बता दें, ये इस वजह से बेहद खास मूवमेंट रहा  क्योंकि एमएस धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और इस आईपीएल में वह कुछ खास रंग में नहीं दिखे रहे थे। 
 
 

Desk Team