नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम प्रबंधन ने जितना समय दिया है, उस दौरान उसे खरा उतरना होगा और अगर उन्होंने जल्द ही लय हासिल नहीं की तो संजू सैमसन उनकी जगह ले सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला की टीम में संजू सैमसन का चुना जाना पंत के लिए ‘कड़ा संदेश’ है कि प्रदर्शन करें या फिर टीम से बाहर होने के लिए तैयार रहे।
लक्ष्मण ने कहा कि टीम प्रबंधन और चयन समिति ने सैमसन को टीम में शामिल कर कड़ा संदेश दिया है कि हमारे पास विकल्प मौजूद है। ऋषभ पंत को काफी मौके मिले हैं और मुझे यकीन है कि टीम प्रबंधन ने उससे बात की होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को टीम प्रबंधन और चयन समिति के भरोसे को सही साबित करना होता है।
पूर्व कलात्मक बल्लेबाज ने कहा कि दुर्भाग्य से पंत उस भरोसे पर खरे नहीं उतर रहे हैं लेकिन उनके पास ‘एक्स’ फैक्टर है। मैं अब भी मानता हूं कि वह शानदार बल्लेबाज है जो मैदान में आने के बाद बड़े शाट खेलकर मैच का रूख मोड़ सकता है। अभी कुछ समय पहले तक पंत तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर टीम की पहली पसंद थे लेकिन खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम में उनकी जगह अनुभवी ऋद्धिमान साहा ने ले ली।


Download Android App
Download iOS App



