संजय मांजरेकर ने युजवेंद्र चहल को लेकर किया ये मजेदार ट्वीट तो यूजर्स ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

हाल ही में न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। वनडे सीरीज को 3-0 से मेजबान टीम ने जीत लिया। बीते मंगलवार 11 फरवरी को सीरीज

हाल ही में न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। वनडे सीरीज को 3-0 से मेजबान टीम ने जीत लिया। बीते मंगलवार 11 फरवरी को सीरीज का अंतिम और तीसरा मैच खेला गया जिसमें न्यूूजीलैंड ने मेहमान टीम को 5 विकेट से हरा दिया। 
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर मैच के एक दिन बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट किया है। हालांकि इस ट्वीट के बाद लोगों ने संजय मांजरेकर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरु कर दिया। बता दें कि चहल की एक गेंद की तारीफ करते हुए मांजरेकर ने ट्वीट किया जिस पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि मैच एक दिन पहले हो गया है और वह ट्वीट हाइलाइट्स देखने के बाद कर रहे हैं। 

न्यूूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट 10 ओवरों में 47 रन देकर चटकाए। न्यूूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गप्टिल का विकेट चहल ने जिस गेंद पर लिया हर जगह उसी गेंद की बातें हो रही हैं और सराहना भी कर रहे हैं। गप्टिल ने तीसरे मैच में 66 रन मात्र 46 गेंदों में बनाए और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। 
गप्टिल को चहल ने क्लीन बोल्ड से आउट किया। गप्टिल के रूप में कीवी टीम ने अपना पहला विकेट 16.3 ओवर में 106 रन पर खोया। मांजरेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, युजवेंद्र चहल ने मार्टिन गप्टिल को क्लीन बोल्ड करने के लिए अभी तक अपने कैरियर की सबसे अच्छी गेंद डाली। 

हालांकि पिछले कुछ समय से मांजरेकर अपने बयान और ट्वीट्स की वजह से विवादों में चल रहे हैं। रविंद्र जडेजा को मांजरेकर ने 2019 विश्व कप के दौरौन टुकड़ों में खेलने वाला क्रिकेटर कहा था, जिसके लिए जडेजा ने उन्हें सोशल मीडिया पर करारा जवाब भी दिया था। 
यूजर्स ने किया मांजरेकर को जमकर ट्रोल 

1.

2.

3.

4.

5.

Desk Team