CSK से मिली करारी हार के बाद संजू सैमसन सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल, एमएस धोनी का दिखा जलवा

Summary :

सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से पराजित करते हुए मौजूदा टी20 मैच में अपने नाम जीत हासिल कर ली।

सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 12वें  मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स  ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से पराजित करते हुए मौजूदा टी20 मैच में अपने नाम जीत हासिल कर ली। राजस्थान ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने निधारित 20 ओवर में 188 रन का स्कोर कायम किया। लेकिन लक्ष्य का पीछे करने उतरी रॉयस्थान रॉयल्स इतना स्कोर नहीं बना पाई और उन्हें सीएसके  टीम से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच के बाद जहां महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया स्टार बने तो ट्रोलर्स ने कप्तान संजू सैमसन को किया बुरी तरह ट्रोल…
मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके टीम के लिए फाफ डू प्लेसिस (33), मोईन अली (26) और अंबाटी रायुडू (27) की आतिशी पारियों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को नौ विकेट पर 143 रन पर रोककर मुकाबला 45 रन से अपने नाम किया। 
सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड 13 गेंदों में एक चौके के सहारे 10 रन बनाकर टीम के 25 के स्कोर पर आउट हो गए। डू प्लेसिस ने कुछ आक्रामक शॉट््स लगाए लेकिन वह 17 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर टीम के 45 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। मोईन अली ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे 26 रन बनाये और वह टीम के 78 के स्कोर पर आउट हुए। 
रायुडू और सुरेश रैना ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रायुडू टीम के 123 और रैना 125 के स्कोर पर आउट हुए। रायुडू ने 17 गेंदों पर 27 रन में तीन छक्के मारे जबकि रैना ने 15 गेंदों पर 18 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। कप्तान महेंद, सिंह धोनी ने 17 गेंदों में दो चौकों के सहारे 18 रन और रवींद्र जडेजा ने सात गेंदों पर आठ रन बनाये।
सैम करेन ने छह गेंदों में एक छक्के की मदद से 13 रन और ड्वेन ब्रावो ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाये। चेन्नई के स्कोर में 14 अतिरिक्त रनों को भी योगदान रहा। राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया ने 36 रन पर तीन विकेट और क्रिस मौरिस ने 33 रन पर दो विकेट निकाले।
राजस्थान एक समय दो विकेट पर 87 रन बनाकर काफी अच्छी स्थिति में था। उस समय जोस बटलर 49 रन बनाकर क्रीज पर थे लेकिन जडेजा ने 12वें ओवर की पहली खूबसूरत गेंद पर बटलर को बोल्ड कर दिया और फिर इसी ओवर में आखिरी गेंद पर शिवम् दुबे को पगबाधा कर दिया। मोईन ने फिर डेविड मिलर, रियान पराग और क्रिस मौरिस को आउट कर मैच का रुख चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। चेन्नई ने इस तरह तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की जबकि राजस्थान को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा ।
सोशल मीडिया पर जहां एक और सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू दिखा तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 

Desk Team