IND vs ENG: चौथे टी20 में टीम इंडिया करेगी बड़े बदलाव!, क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?

Summary :

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन टीम के लिए ये मुकाबला बेहद जरूरी है। क्योंकि सीरीज में पिछड़ चुकी टीम इंडिया अब ट्रॉफी नहीं जीत सकती, लेकिन अगर वो बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहती है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म कर सकती है। ऐसे में आज का मैच इंडियन टीम के लिए किसी ‘करो या मरो’ से कम नहीं माना जा रहा। पिछले मुकाबले में इंडिया का परफॉर्मेंस बेहद निराशाजनक रहा था। क्योंकि 200 से ज्यादा रनों के…

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन टीम के लिए ये मुकाबला बेहद जरूरी है। क्योंकि सीरीज में पिछड़ चुकी टीम इंडिया अब ट्रॉफी नहीं जीत सकती, लेकिन अगर वो बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहती है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म कर सकती है। ऐसे में आज का मैच इंडियन टीम के लिए किसी ‘करो या मरो’ से कम नहीं माना जा रहा।

England vs India 4th T20I
England vs India 4th T20I (Source: Google)

पिछले मुकाबले में इंडिया का परफॉर्मेंस बेहद निराशाजनक रहा था। क्योंकि 200 से ज्यादा रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी। इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

Sanju Samsons Comeback In T20I Squad
Sanju Samsons Comeback In T20I Squad (Source: Google)

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले संजू सैमसन को सीरीज के पहले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला, लेकिन टीम को इसका उम्मीद के हिसाब से फायदा नहीं मिल सका। संजू को बाहर किए जाने के फैसले से कई फैंस नाराज नजर आए और कुछ मौकों पर गौतम गंभीर के सामने “संजू-संजू” के नारे भी सुनाई दिए। हालांकि अब लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव करता है तो संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

संजू ने वर्ल्ड कप के बाद आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था, लेकिन वो किसी भी तरह बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बावजूद उनकी एक्सपीरिएंस और विकेटकीपिंग एबिलिटी को देखते हुए उन्हें एक और मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी में भी हो सकता है बदलाव

Changes In Bowling Line Up
Changes In Bowling Line Up (Source: Google)

इंडियन बॉलिंग अटैक में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर में 35 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसे में उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है। सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ लोवर ऑर्डर में यूज़फुल बल्लेबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं, जिससे टीम का बैलेंस बेहतर हो सकता है।

क्या हो सकती है इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Indan Team Playing 11
Indan Team Playing 11 (Source: Google)

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Read More: India के लिए बेहद खास होने वाल है चौथा टी20 मुकाबला, क्या ब्रिस्टल में आज वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं