हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के उभरते सितारे शुभमन गिल ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 245 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. इस सीरीज के अंतिम मैच में गिल ने 130 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर के 24 साल के पुराने रिकॉर्ड को शुभमन ने तोड़ दिया था. वहीं इसके बाद शुभमन गिल फिर से काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. वैसे ऐसा होना जायज भी था.

पर आश्चर्य तब होना शुरू हुआ जब भारत के इस खिलाड़ी के साथ-साथ मास्टर ब्लास्टर की बेटी सारा तेंदुलकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी.

माना जा रहा है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम हैंडल पर अब फॉलो नहीं करते. दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि अभी भी सारा तेंदुलकर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल को फॉलो कर रही है.

दोनों के अफेयर की बाते 2019 में शुरू हुई थी जब शुभमन गिल कोलकाता नाईट राइडर्स को साइन किए थे और उसके एक साल बाद ही उन्होंने एक रेंज रोवर कार खरीदी थी,जिसका उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाला था, और फिर उसपर सारा तेंदुलकर ने उन्हें बधाई भी दी थी और लिखा था ‘कॉग्रेचुलेशन’, जिस पर शुभमन गिल ने एक दिल के इमोजी के साथ ‘थैंक्स ए लोट’. कहा था. वहीं इस पर हार्दिक ने शुभमन से मजे लेते हुए लिखा था कि ‘मोस्ट वेलकम फ्रॉम हर’.
इसी के बाद से दोनों के बीच अपवाह उड़नी शुरू हो गई. हालांकि अब दोनों एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे है इंस्टाग्राम पर, जिसकी चर्चाएं जोक-शोर से होनी शुरू हो गई है.


Download Android App
Download iOS App



