व्लादिवोस्तक : पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा ने यहां 75000 डालर इनामी राशि के रूस ओपन टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। पच्चीस वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ को सीधे गेम में पराजित किया। चोटों से वापसी करने वाले सौरभ ने सेमीफाइनल में मिथुन को केवल 31 मिनट में 21-9 21-15 से शिकस्त दी। कुहू गर्ग और रोहन कपूर ने भी शानदार फार्म जारी रखते हुए फाइनल में जगह सुनिश्चित की।
उन्होंने चेन टांग जी और येन वेई पैक की दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी को 58 मिनट में 21-19 11-21 22-20 से मात दी और अब उनका सामना व्लादीमीर इवानोव और मिन क्यूंग किम की जोड़ी से होगा। अरूण जार्ज और संयम शुक्ला की पुरूष युगल जोड़ी हालांकि सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी और उन्हें कोंस्टानटिन अबरामोव और एलेक्सजैंडर जिनचेंको की दूसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी से 15-21 19-21 से हार मिली।


Download Android App
Download iOS App



