क्रुणाल ने बर्थडे पर भाई-भाभी के साथ की जमकर मस्ती, पांड्या फैमिली ने पूल में ऐसे मनाया जन्मदिन का जश्न

Summary :

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बीती रोज यानी 24 मार्च 2021 को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बीती रोज यानी 24 मार्च 2021 को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इससे पहले यानी मंगलवार को क्रुणाल ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया,जिसमें उन्होंने बेहद शानदार प्रर्दशन भी दिखाया। जी हां क्रुणाल ने नाबाद 58 रनों की शानदार पारी के साथ-साथ एक विकेट भी झटकाया था। 
यही नहीं क्रुणाल ने अपनी डेब्यू पारी में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। खैर,कु्रणाल ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर भाई हार्दिक पांड्या और भाभी नताशा स्टैनकोविक के साथ अपना बर्थडे एक पूल पार्टी करके सेलिब्रेट किया है। इस बीच ये कपल काफी ज्यादा हॉट नजर आया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। तो आइए देखते हैं कु्रणाल पांड्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें…
क्रुणाल पांड्या ने अपना 30वां बर्थडे किसी और के साथ नहीं बल्कि भाई हार्दिक पांड्या और भाभी नताशा स्टैनकोविक के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया है। जी हां पांड्या ब्रदर्स के साथ मॉडल नताशा खूब मस्ती करते नजर आए। तस्वीर में हार्दिक पांड्या,नताशा और क्रुनाल नजर आ रहे हैं। 
इस बीच नताशा बेहद बोल्ड नजर आई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस दौरान हार्दिक की वाइफ  नताशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 

दरअसल नताशा की एक बेहद खूबसूरत काले रंग के स्विम सूट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। नताशा की इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। 
मालूम हो क्रुणाल पांड्या को उनके डेब्यू पर उन्हीं के भाई हार्दिक के हाथों डेब्यू कैप सौंपी गई थी। जिसके बाद कु्रणाल काफी ज्यादा भावुक नजर आए और ऐसे में हार्दिक पांड्या ने उन्हें संभालते हुए अपने गले से लगाया।
क्रुणाल ने अपने डेब्यू पर रिकॉर्ड फिक्टी जड़ कर उसे अपने पिता हिमांशु पांड्या को समर्पित किया था और फिक्टी के बाद आसमान की तरह अपना बल्ला उठा कर अपने पिता को याद किया था।
वहीं डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने के बाद क्रुणाल अपने भाई हार्दिक के गले लगकर बहुत रोए थे। दरअसल कु्रणाल अपने पापा को याद करके इमोशनल हो गए थे। बता दें हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के पिता का इसी साल हार्ट अटैक पडऩे से निधन हुआ था,जिसके बाद क्रुणाल अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।

Desk Team