मेलबर्न : पूर्व शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब आस्ट्रेलिया ओपन से नाम वापस ले लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीया खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह सितम्बर के बाद से अपना मैच खेला था। पिछले साल सितम्बर में सेरेना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और इसके बाद उन्होंने इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में एक प्रदर्शनी मैच खेलने के साथ टेनिस कोर्ट पर वापसी की।
अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना ने कहा, ”मैं भले ही कोर्ट में लौटने के काफी करीब हूं, लेकिन मैं अभी वहां नहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए।” सेरेना से पहले ब्रिटेन के दिग्गज एंडी मरे ने भी गुरुवार को हिप इंजरी के कारण आस्ट्रेलिया ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। वर्तमान में सेरेना विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, ”मेरे कोच और मेरी टीम ने हमेशा कहा है कि टूर्नामेंट में तभी जाओ, जब आप पूरी तरह से तैयार हो।”
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



