T20 ब्लास्ट में Shaheen Afridi  ने किया धमाका, एक के बाद दूसरा विकेट लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Summary :

टी20 ब्लास्ट में कल पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तूफान मचा दिया। इस खिलाड़ी ने विपक्षी टीम को अपनी गेंदबाजी से तहस-नहस कर दिया। वॉरविकशायर की तरफ से खेल रहे शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में 4 विकेट चटकाए

टी20 ब्लास्ट में कल पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तूफान मचा दिया। इस खिलाड़ी ने विपक्षी टीम को अपनी गेंदबाजी से तहस-नहस कर दिया। वॉरविकशायर की तरफ से खेल रहे शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में 4 विकेट चटकाए और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले से जुड़ी आगे की खबरें।
दरअसल कल टी20 ब्लास्ट में वॉरविकशायर और नॉटिंघमशायर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें वॉरविकशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नॉटिंघमशायर की तरफ से टॉम मोरे ने 42 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 168 रन तक पहुंचाया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरविकशायर की टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे शाहीन शाह अफरीदी ने विपक्षी टीम के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की एक न चलने दी और पहले ही ओवर में उन्हें बैकफुट पर ला दिया।
शाहीन ने पहले ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी जो कि विकेटकीपर के भी रेंज में नहीं थी और गेंद पीछे बाउंड्री चली गई। बिना गेंद फेंके ही विपक्षियों को पांच रन मिला गया। लेकिन उसके बाद वार्विकशायर के कप्तान एलेक्स डेविस को उन्होंने पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट कर दिया। गेंद इतनी तेज जाकर उनके पैर पर लगी गी डेविस क्रिज पर ही गिर गए। वहीं दूसरी गेंद पर उन्होंने तीन नंबर के बल्लेबाज क्रिस बेंजमिन को चलता कर दिया। फिर लगातार पांचवी और छठी गेंद पर भी विकेट लेकर विश्व के पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने इंनिंग की पहली ही ओवर में 4 विकेट हासिल किए।

शाहीन शाह अफरीदी के अलावा जेक बॉल ने भी 3 विकेट हासिल किए। ताजूब की बात यह रही कि इतनी खराब शुरुआत के बावजूद वॉरविकशायर के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और रॉबर्ट येट्स की शानदार 46 गेंदों पर 65 रन की पारी के बदौलत टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। ग्लेन मैक्सवेल ने 19, जैकॉब बेथेल और जैक लिनटॉट 27-27 रन की पारी खेली अपनी टीम की डूबती नैया का पार लगाया। हालांकि मैच गंवाने के बावजूद शाहीन शाह अफरीदी को उनकी तूफानी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Desk Team