उमरान मलिक को शोएब अख्तर ने दी चुनौती, कहा कहीं मेरा रिकॉर्ड तोड़ते तोड़ते खुद की…

Summary :

वहीँ उमरान मलिक ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर लगातार अच्छा खेलते रहे तो एक दिन जरूर शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। अब इसी पर शोएब अख्तर ने जवाब देते हुए कहा है कि कहीं मेरा रिकॉर्ड तोड़ते तोड़ते वो अपनी हाड़ियाँ मत तुड़वा ले।

भारतीय टीम के युवा तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक जबसे क्रिकेट मैदान पर गेंदबाज़ी करते हुए दिखे है तब से उन्हें लेकर क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा होती आ रही है। उमरान मलिक इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का हिस्सा है और पहले मैच में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इस मैच में उमरान ने सबसे तेज़ गति की गेंद भी डाली थी, जो 155 KM प्रतिघंटा की रफ्ता से थी और और इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया था। उमरान भारत की तरफ से सबसे तेज़ गति की गेंद डालने वाले गेंदबाज़ बन गए है। फिर इसी के बाद से चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या उमरान मलिक पाकिस्तान के शोएब अख्तर के सबसे तेज़ गति की गेंद का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। आपको दें कि शोएब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद डाली है जो 161.3 किमी प्रतिघंटा की स्पीड है। 
वहीँ उमरान मलिक ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर लगातार अच्छा खेलते रहे तो एक दिन जरूर शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। अब इसी पर शोएब अख्तर ने जवाब देते हुए कहा है कि कहीं मेरा रिकॉर्ड तोड़ते तोड़ते वो अपनी हाड़ियाँ मत तुड़वा ले। अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा “मुझे खुशी होगी कि वह मेरा रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन साथ ही मेरा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते कहीं वह अपनी हड्डियां न तुड़वा लें। मेरा मतलब है कि वह फिट रहे।” वैसे देखा जाए तो शोएब अख्तर ने बात तो सही कही है क्यूंकि उमरान से पहले भी कई गेंदबाज़ आए जो लगातार 150 की स्पीड से गेंदबाज़ी करते थे लेकिन इंजरी के कारण उनका करियर लम्बा नहीं चल पाया और नहीं अख्तर का रिकॉर्ड टूट पाया।  अब उमरान मलिक से उम्मीदें काफी है, उन्हें बस अपनी फिटनेस को मजबूत बनाकर रखना है। 
आपको बता दें कि उमरान मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जिसमें श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का सबसे महत्वपूर्ण विकेट था। जिस गेंद पर उमरान ने शनाका को आउट किया था उस गेंद की गति 155 km प्रतिघंटा की स्पीड से फेंकी थी। 

Desk Team