ये स्टार ऑलराउंडर हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर!, जानें क्या है वजह?

Summary :

Shreyanka Patil Injured: वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप के बीच इंडियन टीम को एक बड़ी चिंता का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल टीम की प्रमुख ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गईं। फील्डिंग करते समय उनके पैरों के एंकल में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। India Vs Netherlands: छठे ओवर में हुई इंजरी यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के छठे ओवर में हुई। श्रेयंका अपने स्पेल का पहला ओवर लेकर आई थीं। ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज फीबी मोल्केनबोर ने लेग साइड की ओर शॉट खेला। ऐसे में…

Shreyanka Patil Injured: वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप के बीच इंडियन टीम को एक बड़ी चिंता का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल टीम की प्रमुख ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गईं। फील्डिंग करते समय उनके पैरों के एंकल में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

India Vs Netherlands: छठे ओवर में हुई इंजरी

Shreyanka Patil Injured
Shreyanka Patil Injured (Source: Google)

यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के छठे ओवर में हुई। श्रेयंका अपने स्पेल का पहला ओवर लेकर आई थीं। ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज फीबी मोल्केनबोर ने लेग साइड की ओर शॉट खेला। ऐसे में गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए श्रेयंका तेजी से दौड़ीं, लेकिन इसी दौरान उनके पैरों का एंकल मुड़ गया और वह दर्द से मैदान पर गिर पड़ीं।

Shreyanka Patil Injured: भारतीय टीम की बढ़ी चिंताएं

Shreyanka Patil Injured
Shreyanka Patil Injured (Source: Google)

चोट लगने के बाद टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया गया। हालांकि चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। श्रेयंका के बाहर जाने के बाद उसी ओवर की बची हुई पांच गेंदें शेफाली वर्मा ने फेंकीं। इस घटना के बाद इंडियन टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि श्रेयंका पूरे टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती हैं। हालांकि उनकी चोट की गंभीरता को लेकर अभी कोई ऑफिशियल मेडिकल अपडेट सामने नहीं आया है।

BCCI Statement: BCCI ने जारी किया बयान

Shreyanka Patil Injured
Shreyanka Patil Injured (Source: Google)

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी श्रेयंका की चोट पर बयान जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। BCCI ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 114 रन पर सिमट गई।

India Performance In T20 World Cup: वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

Shreyanka Patil Injured
Shreyanka Patil Injured (Source: Google)

भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को शिकस्त दी। लगातार दो जीत के साथ भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप ए में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। अब सभी की नजरें श्रेयंका पाटिल की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि अपकमिंग मुकाबलों में उनकी मौजूदगी भारतीय टीम के लिए बेहद खास साबित हो सकती है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।