Zimbabwe के खिलाफ मिली पहली जीत से खुश हुए श्रेयस अय्यर, Vaibhav Sooryavanshi को लेकर कही बड़ी बात

Summary :

भारत की जिम्बाब्वे पर पहले टी20 में 7 विकेट से शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों और पूरी टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सीरीज के बाकी मैचों में इसका फायदा मिलेगा। अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की, जबकि जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने हार का कारण शुरुआती नमी और खराब प्रदर्शन को बताया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इंडिया की शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरी टीम के परफॉर्मेंस की तारीफ करी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने सिचुएशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जिससे टीम को आसानी से जीत मिली। अय्यर का मानना है कि सीरीज की इस शानदार शुरुआत से खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा और अगले मुकाबलों में इसका फायदा भी देखने को मिलेगा।

गेंदबाजों ने बनाई जीत की मजबूत नींव

Indian Bowlers Against Zimbabwe
Indian Bowlers Against Zimbabwe (Source: Google)

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 125 रन बनाने दिए। इसके बाद इंडियन बल्लेबाजों ने टारगेट को 40 गेंद बचे रहते ही हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद अय्यर ने कहा कि, ‘पिच पर असमान उछाल था और अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करने वालों को मदद मिल रही थी।’ उन्होंने खास तौर पर मयंक यादव की शुरुआती सफलता को जीत का अहम कारण बताया।

लगातार दो सीरीज हारने के बाद मिली राहत

 ZIM vs IND
ZIM vs IND (Source: Google)

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी में भी सीरीज हारने के बाद जिम्बाब्वे दौरे की यह जीत अय्यर के लिए काफी अहम रही। उन्होंने कहा कि, ‘इसी मैदान पर अभी दो और मुकाबले खेले जाने हैं, इसलिए पहले मैच में मिली जीत पूरी टीम के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाली साबित होगी।

Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा

Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi
Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

कप्तान ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘वैभव पहले भी हरारे में खेल चुके हैं और यहां की सिचुएशन को अच्छी तरह जानते हैं।’ अय्यर ने याद दिलाया कि वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इसी मैदान पर 175 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

मयंक यादव ने बताया जीत का राज

Mayank Yadav On Victory
Mayank Yadav On Victory (Source: Google)

वहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने मयंक यादव ने इसपर कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर गेंदबाजी करना उनके लिए यादगार एक्सपीरिएंस रहा। उन्होंने कहा कि टीम की जीत में योगदान देना हमेशा खास होता है और जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत इस तरह करना बेहद सेटीस्फाई करने वाला है।

प्रिंस यादव ने भी निभाई अहम भूमिका

Prince Yadav Against Zimbabwe
Prince Yadav Against Zimbabwe (Source: Google)

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा कि पिच चैलेंजिंग थी, लेकिन गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ नहीं छोड़ी। उसी डिसीप्लेन का नतीजा रहा कि टीम जिम्बाब्वे को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में कामयाब रही।

सिकंदर रजा ने मानी टीम की कमी

Sikandar Raza on Zimbabwe's Performance
Sikandar Raza on Zimbabwe’s Performance (Source: Google)

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी हार के बाद एक्सेप्ट किया कि उनकी टीम उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि सुबह की नमी का असर उम्मीद से ज्यादा देर तक बना रहा, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो गई। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मैच के आखरी ओवरों में पिच बेहतर हो गई थी। रजा ने अपनी टीम के प्रदर्शन में कुछ पॉज़ीटिव पहलुओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ बल्लेबाजों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं और उन्होंने उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे आगे के मुकाबलों के लिए टीम को पॉजिटीव सिग्नल मिले हैं।

Read More: लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।