इंडिया और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर उनके जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के तीखए रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल, मिला अलग अंदाज़ में जवाब
🚨 No one should event defend Shreyas Iyer after this answer by him on hype around Vaibhav.
“I don’t know, I haven’t heard anything about Vaibhav….also I don’t follow social media”
Peak jealousy on full display, just imagine their toxic behaviour with vaibhav off camera. 💔 pic.twitter.com/ImiHdFymk3
— Gangadhar (@gangadhar_11) June 30, 2026
चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पहले ऑर्गनाइज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और फैंस की उम्मीदों का जिक्र करते हुए उनसे उनका रिएक्शन मांगा गया।
इसके जवाब में श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो सोशल मीडिया या किसी भी तरह की ऑनलाइन चर्चाओं को फॉलो नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वैभव के डेब्यू को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है और वह सिर्फ टीम की प्लानिंग पर ध्यान देते हैं।
फैंस की नाराज़गी और सोशल मीडिया पर रिएक्शन

अय्यर के इस बयान के बाद फैंस के बीच नाराज़गी देखने को मिली है। कई लोगों ने इसे लेकर अपनी असहमति जताई और कप्तान के रवैये को लेकर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने उनके बयान की वजह से उन्हें क्रिटीसाइज करना भी शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने इसे गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही।
कप्तान ने बाकी खिलाड़ियों का किया समर्थन

इसी बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर ने टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और किसी एक खिलाड़ी को लेकर फैसला करना सही नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि जो खिलाड़ी पिछले टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट का फोकस सभी खिलाड़ियों को बराबर मौके देने और उनका आत्मविश्वास बनाए रखने पर है।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अभी भी सस्पेंस

हालांकि इस बयान के बाद यह सिंग्नल मिल रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मौका मिलना मुश्किल है। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था और वह बेंच पर ही रहे थे। अब सभी की नजरें अपकमिंग मैचों पर टिकी हैं, जहां यह देखा जाएगा कि क्या युवा बल्लेबाज को आखिरकार इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




