नई दिल्ली : ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को चोट लगी है लेकिन अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उनके प्रतिनिधित्व पर अभी कोई खतरा नहीं है। भारत के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद और सहायक कोच मोहम्मद सियादुतल्लाह के मार्गदर्शन में हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में अभ्यास कर रही 22 साल की सिंधू के दायें टखने में खिंचाव आया है।
सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने बताया कि अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान उसके टखने में चोट लगी। हमने एमआरआई किया है जिससे कि शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सकें कि सब कुछ ठीक है। हड्डी या लिगामेंट में किसी तरह की चोट का पता नहीं लगा है, इसलिए मैं खुश हूं। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



