सीजन की पहली जीत के साथ इंटरनेट पर दिखा एमएस धोनी और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे दीपक चाहर का जलवा

Summary :

आईपीएल का 14वें संस्करण का आठवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

आईपीएल का 14वें संस्करण का आठवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से पराजित कर मौजूदा टी20 लीग में जीत का खाता खोला लिया और इस मैच को जीतने के साथ-साथ सीएके ने पॉइंट्स टेबल में भी 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं। 
मैच में दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया की उन्होंने पंजाब को सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट लेकर उनकी टीम के चारों खाने चीत कर दिए। किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस हारकर चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 106 रन बनाए। दीपक चाहर ने न केवल क्रिस गेल बल्कि मयंक अग्रवाल,केएल राहुल और निकोलस पूरन को महज 19 रनों पर पवेलियन लौटा दिया। 
हालांकि पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज शाहरुख ने अपनी टीम के लिए 47 रन जोड़े और वह आखिरी ओवर में सैम करन की गेंद पर आउट हुए। शाहरुख खान ने  4 चौके और 2 छक्के उड़ाए। 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मोईन अली ने 46 रन और फाफ डू प्लेसिस ने 36 रन बनाये। जिसके चलते सीएसके ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ दीपक चाहर की जमकर तारीफ हो रही है।
 
यहां देखिये मैच के बाद आ रही ट्विटर प्रतिक्रिया…



Desk Team