भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर बड़ी प्रितिक्रिया दी है। पूर्व कप्तान का मानना है कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की जरुरत है। वहीँ उनका यह भी मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी विराट कोहली के लिए काफी अहम होने वाली है।

सौरव गांगुली ने एक चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में काफी अच्छी बैटिंग की है, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में भी थोड़ा अच्छा करना होगा, क्यूंकि टीम उनपर निर्भर रहती है। यह ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज है और इसमें कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी क्यूंकि दोनों टीम बराबर की है। सौरव गांगुली का यह भी मानना है की भारत और ऑस्ट्रेलिया ही टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेलेंगी।

विराट कोहली वाइट बॉल क्रिकेट में तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है,पिछले कुछ समय से लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में कोहली का बल्ला अभी खामोश है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। आपको बता दें की विराट ने 2022 में 6 टेस्ट मैचों में 26 की औसत से 265 रन बनाए थे, जिसमें केवल एक बार वो पचास का आंकड़ा पार कर पाए थे। पिछले साल दिसम्बर में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश था। हालाँकि वनडे क्रिकेट में विराट ने अपना जबरदस्त फॉर्म दिखाया है और इस साल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो शतक लगाए थे।

वाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब टेस्ट मैच में भी विराट विराट कोहली शतक लगाना चाहेंगे।आपको बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से पहले टेस्ट मैच से होगी


Download Android App
Download iOS App



