5 विकेट लेकर लौटने पर टीम इंडिया ने इस अंदाज में मोहम्मद सिराज को किया सलाम,देखें वीडियो

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। फिलहाल मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है और पांचवें दिन का खेल मंगलवार को खेला जाना है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए हैं।
फिलहाल सिराज अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं ऐेसे में सिराज का यह पहला 5 विकेट हॉल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 294 रन बनाकर सिमट गई और इसका क्रेडिट किसी को जाता है तो वो कोई और नहीं बल्कि सिराज हैं,जिन्होंने 57 रन देकर पांच विकेट लिए। सिराज जब पांच विकेट लेकर लौट रहे तो इस दौरान टीम इंडिया ने उन्हें स्टैंडिंग अवेशन भी दिया है। जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 
यहां देखिए सिराज का वीडियो…

 
दरअसल इस मैच में जसप्रीत बुमराह के पेट में खिंचाव होने की वजह से वो खेल नहीं पा रहे हैं,उन्होंने सिराज को गले लगाया। वहीं भारत ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं और टीम को अभी जीत के लिए 324 रनों की जरूरत है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर ही चल रही है और जो भी टीम इस मैच को जीत लेगी वो सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगी। 
यदि आखिरी मुकाबला भी ड्रॉ होता है,तो टीम इंडिया का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रहने वाला है। ऑस्टे्रलिया में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में 369 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया ने 336 रन बनाए। ऐसे में 33 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए है,जिसका मतलब भारतीय टीम को जीत के लिए 328 रनों का टारगेट मिला है। 
वैसे अब भारत इस मैच को अपने नाम करने के लिए पूरी कोशिश जरूर करेगा और यदि ऐसा नहीं भी हो पाता है तो फिर मैच ड्रॉ करने के लिए जरूर सोचेगा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन के मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखने के लिए उतरेगा। 

Desk Team