नई दिल्ली : प्रथम स. जगजीत सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 के फाइनल में स्टूम क्रिकेट अकादमी ने हैरी अकादमी को 9 विकेट से हरा कर खिताब जीत लिया। हेरी अकादमी ने 35 ओवरों में 5 विकेट पर 183 का स्कोर बनाया और जवाब में स्टूम अकादमी ने एक विकेट पर लक्ष्य पा लिया।
सार्थक तलवार ने 80 तथा मुकुल आर्य 59 पर नाबाद रहे। उज्जवल ने 2 विकेट लिए तथा पराजित टीम की तरफ से सन्नी ने 96 रन बनाए व बौबी ने 35 रन बनाए।
मुख्य अतिथि मेजर बी.के. शर्मा और श्री चमन शर्मा तथा आर.पी. सिंह थे। मृदुल मैन आफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सन्नी, वैस्ट बालर उज्जवल थे। रिया तोमर वैस्ट विकेटकीपर, आर्यन वैस्ट फील्डर और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सार्थक तलवार रहे।


Download Android App
Download iOS App



