इंग्लैंड के विरुद्ध ओवल में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन टीम इंडिया की पहली पारी 191 रन बनाकर सिमट गई। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चौथे टेस्ट की फर्स्ट इनिंग्स में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद गावस्कर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज हर बार एक ही गलती को बार-बार कर रहे हैं।

गावस्कर ने कहा, आप देखिए उनको किस लैंथ पर गेंदबाजी की गई और बल्लेबाज ने उसका कहां पर खेला। वह बहुत ज्यादा फ्रंट फुट पर निर्भर नजर आए, यहां से उनके लिए बल्ले को ड्रॉप करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप थोड़ा सा भी बैकफुट पर खेल रहे होते हैं तो आप नेनो सेकंड में अपनी कलाई को ड्रॉप करके गेंद से खुद को अलग कर सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा, ये सारे बल्लेबाज ऐसे हैं कि शॉट को खेलना ही खेलना है। यदि आप थोड़ा सा बैकफुट पर चले जाएं तब आपके पास बहुत कम समय होगा, लेकिन कलाई को नीचे ला सकते हैं और गेंद को जाने दे पाएंगे।

आप बेशक पागलों की तरह लगेंगे, मगर इस बीच आप बल्लेबाजी करते रहेंगे। इस दौरान आप चाहे बेवकूफ लगे या महान यह कुछ भी स्कोर बुक में नहीं जाता है। वहां सिर्फ मैटर करता है तो सिर्फ यही की आपने कितने रन बनाए।

वहीं मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लिश टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज को चलता किया। वहीं, उमेश यादव ने कप्तान जो रूट को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की रहा दिखाई। इससे पहले टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा, जबकि आखिर में शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए महज 31 गेंदों में फिफ्टी ठोककर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जबकि रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया।


Download Android App
Download iOS App



