इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। लंबे समय से उनके इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा हो रही है, लेकिन पहले मैच में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने माना कि डेब्यू में लगातार हो रही देरी से वैभव पर एडिशनल मेंटल प्रेशर बन सकता है। उनके मुताबिक, जब भी युवा बल्लेबाज को मौका मिलेगा, तब उससे तुरंत प्रभाव छोड़ने की उम्मीद की जाएगी।
सुनील गावस्कर ने वैभव के डेब्यू पर क्या कहा?

सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा कि 15 साल की उम्र में खिलाड़ी आमतौर पर दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, लेकिन टीम में जगह मिलने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जरूर रहती है। उन्होंने कहा कि अगर वैभव को दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है तो उनसे तुरंत रन बनाने की उम्मीद होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल टीम के साथ रहना और एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों से सीखना वैभव के लिए बेहद अहम एक्सपीरिएंस साबित होगा।
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। उन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट की 16 पारियों में 776 रन बनाए थे और अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से वो मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इसी परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली।
वैभव सूर्यवंशी बना सकते हैं रिकॉर्ड

अगर वैभव इस सीरीज के किसी भी मैच में डेब्यू करते हैं तो वह मेन्स के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके अलावा वैभव के पास भारतीय मेन्स टीम के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। अभी यह अचीवमेंट सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में शुरूआत रही निराशाजनक

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 6 रन के स्कोर पर अपने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन और अभिषेक शर्मा ने 59 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ गया और मुकाबले का रोमांच इसी के साथ खत्म होता दिखाई दिया।


Download Android App
Download iOS App




