टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभलाने वाले अजिंक्य रहाणे कप्तानी में दबाव महसूस नहीं करेंगे। दरअसल एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर जा रहे हैं। ऐसे में कप्तान कोहली के टीम में शामिल नहीं होने पर राहणे से चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी मैचों की टीम का नेतृत्व करने की पूरी-पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर कहा है कि विराट कोहली जब पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश लौटेंगे तो इसके बाद अजिंक्य रहाणे पर कप्तानी का दबाव नहीं रहेगा। भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में दिन-रात प्रारूप में खेला जाएगा। इसके बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट लेंगे और बाकी के तीन मैचों में उप-कप्तान रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे।

आगे महान बल्लेबाज ने कहा,रहाणे पर किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। उन्होंने दो बार टीम की कप्तानी की है। धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कप्तानी की थी और जीते थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने कप्तानी की थी और वह मैच भी जीते थे।

उन्होंने कहा, इसलिए जहां तक कप्तानी की बात है तो उन पर दबाव नहीं होगा क्योंकि वह जानते हैं कि वह तीन मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान हैं। रहाणे सिर्फ कप्तानी पर ही ध्यान नहीं देंगे बल्कि वह बल्लेबाजी पर भी ध्यान देंगे और चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय बल्लेबाजी की अगुआई करेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वह जितनी ईमानदारी से क्रिकेट खेलते हैं उतनी ईमानदारी से अपना काम करेंगे जिसका मतलब है कि वह बल्लेबाज के तौर पर खुद कोशिश करेंगे और पुजारा के साथ मिलकर विपक्षी टीम को परेशान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



